rajasthanone Logo
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें 29 रनों से गुजरात टाइटंस को हार मिली है। 

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की आंधी ला दी। कोलकाता ने सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य दिया। केकेआर की ओर से फिन एलेन ने 35 गेंद में शानदार 93 रनों की पारी खेली। 

अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से निकले शानदार 82 रन

उनके अलावा अंग कृष्णा रघुवंशी के बल्ले से भी 44 गेंद में 82 रन निकले, जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने 28 गेंद में 52 रन बनाए, जिसके कारण टीम का स्कोर सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 247 रन पहुंच गया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नॉकआउट मुकाबला था और बल्लेबाजों ने वैसा ही प्रदर्शन कर दिखाया। अब इस टारगेट को चेज करने के लिए उत्तरी गुजरात टाइटंस की टीम 29 रनों से मुकाबला को गंवा देती है।

शुभमन गिल ने खेली 85 रनों की कप्तानी पारी

 गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 49 गेंद में 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साईं सुदर्शन ने भी अर्धशतक जड़ा, जबकि जॉस बटलर के बल्ले से फिफ्टी निकली। नmबावजूद इसके गुजरात टाइटंस 29 रनों से मुकाबला को गवा देती है। हालांकि प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस को कोई खास नुकसान नहीं हुआ क्योंकि अभी भी वह 13 मैच में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में गुजरात दूसरे पायदान पर है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में नई जान जरूर आ गई है। 

प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है

 कोलकाता 12 मैचों में पांच जीत और 11 पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। अगर कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बाकी बचे मुकाबले जीत जाती है और पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मुकाबला हार जाती है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। वहीं इस मुकाबले में गुजरात की हार ने कई टीमों को सांस भी दी है। अब सनराइजर्स हैदराबाद के पास बेहतरीन मौका है कि अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतकर टॉप 2 में फिनिश कर सकती है।

5379487