Impact Player Controversy: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला खूब रोमांचक रहा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने जीत दर्ज कर ली है, लेकिन इस जीत के बाद बीसीसीआई का इंपैक्ट प्लेयर रूल एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गया है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल ने यह मुकाबला जिस तरीके से जीता वह बीसीसीआई के इंपैक्ट प्लेयर रूल के कारण जीता है।
इंपैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने खेली 90 रनों की पारी
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से समीर रिजवी ने जोरदार 90 रनों की पारी के लिए और समीर रिजवी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उतरे थे। ऐसे में फिर से यह सवाल उठने लगा है कि अगर इंपैक्ट प्लेयर का नियम नहीं होता, तो यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के पक्ष में जाने वाली थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल ने बीसीसीआई के उस नियम का फायदा उठाकर जीत दर्ज कर लिया है।
Lsg के खिलाफ भी इंपैक्ट प्लेयर ने जिताया था मैच
यह सवाल इसलिए भी लाजमी है, क्योंकि इससे पहले जब दिल्ली कैपिटल ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ जीता था, तो उसमें भी समीर रिजवी ने ही इंपैक्ट प्लेयर बल्लेबाज के तौर पर आए थे और टीम को जीत दिला दी थी। उस मैच में भी प्लेयर ऑफ द मैच समीर रिजवी को ही चुना गया था। यही कारण है कि दिल्ली कैपिटल ने बैक टू बैक जीत दर्ज तो कर लिया लेकिन उसके बाद बीसीसीआई का नियम इंपैक्ट प्लेयर रूल एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ चुका है।
लगातार दो जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स के बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है और इसका पूरा श्रेय इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने आए बल्लेबाज समीर रिजवी को जाता है।








