rajasthanone Logo
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में 103 रनों से बड़ी मात दी है। इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल के क्या हालात हैं।

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 33वा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हार मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 207 रन बनाया। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 54 गेंद में 101 रनों की पारी खेली है। इस सीजन यह संजू सैमसन का दूसरा शतक है।

संजू के अलावा सभी बल्लेबाज रहे फ्लॉप

 इससे पहले संजू सैमसन ने 115 रनों की पारी खेली थी और उस मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली के खिलाफ जीत मिली थी। संजू के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी पर नहीं कर सका, लेकिन बावजूद इसके टीम का स्कोर 207 रन पहुंच गया और इसके बदले में मुंबई इंडियंस जब चेज करने के लिए उतरी तो बुरी तरह फ्लॉप साबित रही। मुंबई इंडियंस सिर्फ 104 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 103 रन से मुकाबला को गंवा दिया।

चेन्नई की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पहले तो बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने प्रभावित किया, उसके बाद गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकिल हुसैन ने प्रभावित किया। अकिल ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया और मुंबई इंडियंस को पूरी तरीके से बैक फुट पर धकेल दिया। अब इस मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में तीन जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ चुकी है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में 7 मैच में दो जीत के साथ आठवें पायदान पर है। अब यहां से मुंबई इंडियंस के लिए वापसी का रास्ता लगभग नामुमकिन हो गया है।

5379487