rajasthanone Logo
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई के चेपॉक में एकतरफा मात देकर प्वाइंट्स टेबल में अपना दबदबा कायम कर लिया है। 

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की दूसरी जीत मिल चुकी है। चेन्नई ने कल चेपॉक के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से मात देकर इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चेन्नई ने यह भी उद्घोष कर दिया है कि वह अभी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। बता दें कि शुरुआती तीन मुकाबले में लगातार हार मिलने के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स अब कम बैक नहीं कर पाएगी।

सीएसके ने दिया 193 रनों का लक्ष्य

 क्या चेन्नई सुपर किंग्स अब प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी, लेकिन लगातार दो जीत के बाद अब चेन्नई ने शानदार वापसी की है और 5 मैचों में दो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच चुकी है। बता दे कि सीएसके ने कल पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोखर 192 रन बनाए थे। संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर चला, उन्होंने शानदार 48 रनों की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने भी 37 रन बनाए और इस तरह से चेन्नई ने कोलकाता को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया।

केकेआर की ओर से नहीं मिला बल्लेबाजों का साथ

लेकिन गेंदबाजी में हमें नूर अहमद का कमाल देखने को मिला, जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रमनदीप सिंह ने 35 रन बनाए, रोमन पावेल ने 31 रन बनाए, अजिंक्य रहाणे ने 28 रन, आरंगकृष रघुवंशी ने 27 रन बनाए, लेकिन उस टारगेट को हासिल नहीं कर पाए और 32 रनों से मुकाबला को गंवा दिया।

इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स सीजन की वह टीम है जिसका जीत का खाता अभी तक नहीं खुला है। केकेआर पांच मैचों में 4 हार और एक मुकाबला रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में एक पॉइंट्स के साथ 10 में पायदान पर है। 

5379487