rajasthanone Logo
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट है। 

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अब उस तिनके का सहारा चाहिए, जो उनकी डूबती नैया को बचा सके और सीएसके के लिए वह खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेविस साबित हो सकते हैं। लेकिन यह दोनों ही खिलाड़ी टीम से लगातार बाहर चल रहे हैं, फिटनेस की दिक्कतों के कारण न धोने और ना ही ब्रेविस टीम के साथ जुड़े हैं। शायद यही कार्य है कि लगातार तीन मैचों में सीएसके को हर का सामना करना पड़ा है।

धोनी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

 इस बीच सीएसके के करोड़ों फैंस के लिए खुशखबरी आई है। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों की वापसी पर बड़ा अपडेट है। ब्रेविस को लेकर कोच फ्लेमिंग ने कहा कि अब चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मुकाबला 5 दिनों बाद खेलना है, तो ऐसे में यह लंबा वक्त है तो उम्मीद है कि अगले मुकाबले तक ब्रेविस फिट हो जाएंगे और वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि धोनी धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही वह टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

2 सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं धोनी

 बता दे कि आईपीएल के आगाज से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए। क्योंकि उन्हें calf इंजरी हो चुकी है और 11 अप्रैल को महेंद्र सिंह धोनी का 2 सप्ताह पूरा हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि 11 अप्रैल के बाद जितने भी मुकाबले होंगे उसमें महेंद्र सिंह धोनी भी खेलते हुए दिख सकते हैं और अब यही दोनों दिग्गज चेन्नई की इस ड्यूटी नैया को पार करा सकते हैं।

क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स 3 मैचों में से तीन हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में दसवें पायदान पर विराजमान है। दूसरी ओर आरसीबी की टीम नंबर वन पर विराजमान है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि वापसी आखिर कब होती है और क्या धोनी की वापसी टीम को संभाल सकते हैं। 

5379487