IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के कार्तिक शर्मा जो कि चेन्नई के लिए सेंटर आफ अट्रैक्शन थे, वह पहले मुकाबले में बुरी तरफ फेल साबित हुए हैं। कार्तिक शर्मा से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी उम्मीद है, तभी फ्रेंचाइजी ने उन पर 14 करोड रुपए खर्च किया है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में वह सिर्फ 18 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए।
हालांकि उन्होंने एक छक्का जरुर जड़ा, लेकिन चेन्नई को उनसे कहीं बेहतर उम्मीद थी, क्योंकि सीएसके की टीम बैक फुट पर थी और किसी बल्लेबाज की बेहद जरूरत थी, जो की टीम को संभाल सके और एक अच्छा स्कोर तक पहुंच सके।
क्या पानी में गए csk के 14 करोड़
लेकिन कार्तिक शर्मा इसमें बुरी तरफ फैल रहे। उन्होंने 15 गेंद में 18 रनों की पारी खेली, जिसमें एक छक्का जड़ा और ऐसे में यह सवाल भी खड़े होते हैं कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स के 14 करोड रुपए पानी में मिल गए। हालांकि सिर्फ एक मैच से किसी भी खिलाड़ी को जज करना या ठीक नहीं, लेकिन सीएसके फ्रेंचाइजी के दिमाग में यह चीज जरूर होगी की क्या हमने गलत खिलाड़ी पर 14 करोड रुपए का दाम लगा दिया।
सिर्फ 12 ओवर में सीएसके को हराया
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके को एकतरफा हार मिली। महेंद्र सिंह धोनी' एस मुकाबले में खेले नहीं थे, जिसके कारण उनके अनुभव का फायदा नहीं मिला। लेकिन इस मुकाबले में हार के बाद टीम को अपने प्रदर्शन की ओर झांकना जरूर चाहिए कि कैसे वह वापसी कर सकते हैं।
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बना पाए और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरल और रियान पराग ने मिलकर सिर्फ 12 ओवर मे हासिल कर लिया।








