IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट में आखिरकार यह दावा किया जा रहा है कि कैमरून ग्रीन अब गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कोलकाता का अगला मुकाबला कल यानी 9 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाला है, जिसमें कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं।
दोनों मुकाबलों में ग्रीन ने नहीं की गेंदबाजी
अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने जो तीन मुकाबले खेले उसमे से एक मुकाबला तो बारिश के कारण रद्द हो गया, जबकि बाकी दो मुकाबले में कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए तो आए लेकिन गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। इसको लेकर के खूब बवाल भी हुआ, कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने यह सवाल भी उठाया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पूरी तरीके से आईपीएल में क्यों नहीं खेलते हैं।
सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पर उठाया सवाल
सुनील गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई को विदेशी खिलाड़ियों पर नियम और ज्यादा सख्त करने की जरूरत है। जब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को उनके खिलाड़ियों से कमाए गए पैसों का 10 फीसदी हिस्सा मिल रहा है फिर उनके खिलाड़ी पूरी तरीके से प्रतिस्पर्धा में पार्टिसिपेट क्यों नहीं करते हैं।
इसी को लेकर के सुनील गावस्कर ने सवाल भी उठाया था, लेकिन अब यह अपडेट सामने आया है कि कैमरन ग्रीन अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। यह सवाल इसलिए भी लाजमी बनता है क्योंकि ग्रीन नेट में तो गेंदबाजी करते हुए दिख रहे थे, लेकिन मैदान पर गेंदबाजी नहीं कर रहे थे।








