Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से करिश्माई बल्लेबाजी शुरू कर दी है। आईपीएल 2025 में सबसे तेज किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा 35 गेंद में शतक जड़ने के बाद आईपीएल 2026 में भी वैभव का करिश्मा जारी है। पहले ही मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था, इसके बाद कल जब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया, तो इस मैच में भी वैभव का बल्ला भी खूब बोला।
वैभव के अलावा आयुष म्हात्रे भी होंगे शामिल
इसी को देखते हुए अब वैभव सूर्यवंशी की एंट्री टेस्ट टीम में होने वाली है। बता दे कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम का रेड बॉल क्रिकेट में उज्जवल भविष्य के लिए इंट्रा coe टूर्नामेंट शुरू करने का ऐलान किया है और यह टूर्नामेंट आईपीएल के ठीक बाद जून जुलाई महीने में कराए जाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसमें अंदर-19 और अंदर 25 के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हो सकता है।
श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
बता दे कि टीम इंडिया इसके लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी और यह टेस्ट मैच चार दिनों का होने वाला है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट में भी हंगामा मचाने वाला है। क्रिकेट फैंस भी वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट मैच खेलते हुए देखने के लिए खूब उत्साहित हैं और इसका मौका बीसीसीआई ने दे दिया है। क्योंकि टीम इंडिया का इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, उसी को सुधारने के लिए वीवीएस लक्ष्मण ने इंट्रा सीओई टूर्नामेंट करने का ऐलान किया है।








