rajasthanone Logo
Cricket News: बांग्लादेश को अपनी गलती का एहसास हो गया है और अब उन्होंने पत्र लिखकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है। 

Cricket News: बांग्लादेश की सारी हेकड़ी निकल गई, जिस बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार किया था। अब वही बांग्लादेश घुटनों पर आ गया है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है। बता दे कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को एक पत्र लिख कर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से रिश्ता सुधारने की बात कही है और साथ ही भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर भेजने के लिए भी अनुरोध किया है।

विश्व कप में भारत आकर खेलने से किया इनकार

 अब इस पर बीसीसीआई क्या फैसला करता है, यह देखने वाली बात होगी, लेकिन बांग्लादेश के इस पत्र ने दिखा दिया है कि वह बीसीसीआई से पंगा लेकर घुटनों पर आ गए हैं और अब उन्हें इसका पछतावा हो रहा है। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जब बांग्लादेश ने भारत आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया, इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को इस लीग से ही बाहर कर दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को इस टूर्नामेंट के लिए शामिल कर लिया गया।

2026 में बांग्लादेश में खेला जाएगा एशिया कप

 इसके बाद से बांग्लादेश को काफी नुकसान हुआ क्योंकि पाकिस्तान भी बांग्लादेश के साथ मिलकर भारतीय टीम का विरोध कर रहे थे, लेकिन बाद में पाकिस्तान मैच खेलने के लिए तैयार हो गया, लेकिन बांग्लादेश फिर भी पीछे नहीं हटा। जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया गया और अब 2026 में ही एशिया कप खेला जाना है, जो कि बांग्लादेश में ही कराया जाएगा तो ऐसे में अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारतीय टीम के बीच रिश्ता बेहतर नहीं होता है, तो इन सभी एशिया कप के मुकाबले को श्रीलंका और दुबई शिफ्ट करना पड़ेगा यही कारण है कि अब बांग्लादेश माफी मांगने लगा है।

5379487