rajasthanone Logo
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला इस सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला था, जिसे गुजरात ने एक रन से जीत लिया है। 

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबले इस टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। इस मैच को गुजरात टाइटंस ने एक रन से अपने नाम कर लिया है। इस मैच से ज्यादा थ्रिलर अभी तक इस सीजन देखने को नहीं मिला, क्योंकि एक समय आखिरी ओवर में जब लग रहा था कि मुकाबले को दिल्ली कैपिटल ने पूरी तरीके से अपनी झोली में डाल दिया है।

आखिरी के दो गेंद में सिर्फ दो रनों की जीत की जरूरत थी, लेकिन डेविड मिलर की एक गलती ने यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की झोली से निकाल करके गुजरात टाइटंस की झोली में डाल दिया।

केएल राहुल ने खेली 92 रनों की पारी

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 210 रनों का लक्ष्य दिया था, गुजरात की ओर से शुभमन गिल, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स को इस टारगेट को हासिल करने के लिए 211 रनों की जरूरत थी। केएल राहुल के बल्ले से शानदार 92 रनों की पारी निकली। 

आखिरी में डेविड मिलर ने बदल दिया गेम

वहीं आखिरी में जब लग रहा था कि मुकाबला गुजरात टाइटंस जीत जाएगी, लेकिन तभी मैदान पर डेविड मिलर आए और उन्होंने 20 गेंद में 41 रनों की पारी खेली, लेकिन उनसे सिर्फ एक गलती हो गई कि उन्होंने 20वें ओवर के सेकंड लास्ट गेंद पर जब सामने स्ट्राइक पर कुलदीप यादव थे उन्होंने सिंगल लेने से इनकार कर दिया और यही कारण बन गया कि दिल्ली कैपिटल ने मुकाबला गंवा दिया।

दिल्ली को प्वाइंट्स टेबल में नहीं हुआ कोई नुकसान

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी और चार गेंद में ही 9 रन बन चुके थे। अगर सिर्फ एक रन लेते तो मैच टाई हो जाता और अगर दो रन लेते तो दिल्ली मुकाबला जीत जाती। लेकिन डेविड मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया और आखिरी गेंद पर गेंद ने उनके बल्ले का किनारा ही नहीं लिया और इस तरीके से गुजरात टाइटंस ने थ्रिलर मैच को एक रन से अपने नाम कर लिया।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को प्वाइंट्स टेबल में कुछ खास नुकसान नहीं हुआ और वह अभी भी चौथे पायदान पर ही हैं।

5379487