rajasthanone Logo

Salasar Balaji Temple: सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने अब नए नियम लागू किए हैं। अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और स्मार्ट-वॉच के साथ एंट्री नहीं मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि इससे मंदिर में बढ़ रही भीड़ कम होगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और मंदिर में बढ़ रही अव्यवस्थाओं पर रोक लगेगी। साथ ही दर्शन व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने और श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन कराने में भी मदद मिलेगी।

5379487