rajasthanone Logo
Vastu Upay: वास्तु शास्त्र में महिलाओं के लिए कुछ नियम बताया गया है। यदि महिलाएं घर में उन निमयों का पालन नहीं करती हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पति की कमाई रूक जाती हैं।

Vastu Upay: सनातन धर्म में महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना गया है। महिलाओं को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि वो ऐसा कोई भी कार्य या गलती न करें जिससे घर का वास्तु खराब हो जाएं या फिर मां लक्ष्मी रूठकर घर से चली जाएं। बता दें कि महिलाओं की कुछ गलती के कारण भी पति की कमाई रूक जाती है और काम बिगड़ने लगते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर जाने-अनजाने में महिलाएं ऐसी कौन सी गलती कर बैठती है जिससे घर में आर्थिक तंगी होने लगती है। 

झाड़ू पटकना

वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं जाने अनजाने में झाड़ू लगाकर कहीं भी फेंक देती हैं या फिर पैरों से पटकार देती हैं लेकिन ये वास्तु नियमों के खिलाफ है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर से रूठकर चली जाती हैं। साथ ही साथ घर में वास्तु दोष भी लग जाता है। वहीं पति की तरक्की भी रूक जाती है।

रात को झूठे बर्तन को छोड़ना

आपने अक्सर देखा होगा कि अधिकतर महिलाएं रात को खाना बनाकर बर्तन को झूठे रख देती हैं लेकिन ऐसा करना वास्तु शास्त्र के निमय के विरुध है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होता है। क्योंकि रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है।

यह भी पढ़ें- Shani Nakshatra Parivartan: 17 अप्रैल से शनि देव इन 4 राशि वालों का लेंगे इम्तहान, अगले एक महीने तक रहना होगा सावधान!

5379487