Train Update: दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे ने नवंबर में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की कई जोड़ी ट्रेनों में 137 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं। इन कोच के जुड़ने से यात्रियों को ज्यादा बर्थ मिल सकेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए 1 से 30 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कुछ ट्रेनों में यह व्यवस्था दिसंबर की शुरुआत तक भी जारी रहेगी।
इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
1. ट्रेन नंबर 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर: 1 से 30 नवंबर तक 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
2. ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर: अजमेर से 1 से 30 नवंबर और अमृतसर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
3. ट्रेन नंबर 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर: अजमेर से 1 से 30 नवंबर और अमृतसर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
4. ट्रेन नंबर 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर: जयपुर से 1 से 30 नवंबर और उदयपुर सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 जनरल कोच बढ़ेगा।
5. ट्रेन नंबर 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी: उदयपुर सिटी से 1 से 30 नवंबर और असारवा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 जनरल कोच बढ़ेगा।
6. ट्रेन नंबर 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और इंदौर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।
7. ट्रेन नंबर 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर: इंदौर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर और भगत की कोठी से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।
8. ट्रेन नंबर 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और वाराणसी सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
9. ट्रेन नंबर 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और वाराणसी सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
10. ट्रेन नंबर 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और वाराणसी सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
11. ट्रेन नंबर 22987/22988, अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर: 1 से 30 नवंबर तक 2 जनरल कोच बढ़ेंगे।
12. ट्रेन नंबर 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 29 नवंबर और दादर से 2 से 30 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
13. ट्रेन नंबर 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी: भगत की कोठी से 2 से 30 नवंबर और दादर से 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
14. ट्रेन नंबर 04827/04828, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल: भगत की कोठी से 7 से 28 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 8 से 29 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
15. ट्रेन नंबर 20485/20486, जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर: जैसलमेर से 1 से 30 नवंबर और साबरमती से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
16. ट्रेन नंबर 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती: साबरमती से 1 से 30 नवंबर और जैसलमेर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
17. ट्रेन नंबर 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर से 1 से 29 नवंबर और पुरी से 4 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
18. ट्रेन नंबर 14711/14712, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक: बीकानेर से 4 से 25 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 नवंबर तक 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।






