rajasthanone Logo
Gold-Silver Price Today: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी 5,000 रुपए सस्ती हुई है। आइए जानते हैं आज के ताजा भाव।

Gold-Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में तेज गिरावट से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,200 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 700 रुपए प्रति दस ग्राम नीचे उतर गया। चांदी 5,000 रुपए सस्ती होकर इस साल के न्यूनतम स्तर पर आ गई। दूसरी तरफ, होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत होने के चलते अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 113.60 डॉलर घटकर 3,917.80 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 3.010 डॉलर की गिरावट से 49.380 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।  बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना लगातार दूसरे महीने गिरावट की ओर बढ़ रहा है। वहीं, औद्योगिक मांग को लेकर चिंताओं और सख्त मौद्रिक नीति की आशंकाओं के कारण चांदी का प्रदर्शन भी कमजोर रहा।

सोने की खपत का 25 गुना ट्रेडिंग

जेफरीज का अनुमान है कि एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (ईजीआर) से वर्ष 2029-30 तक ट्रेडिंग वॉल्यूम भारत में सोने की सालाना खपत से 25 गुना तक पहुंच सकता है।

जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव इस प्रकार रहे:

चांदी (999): 192 रुपए प्रति ग्राम
सोना स्टैंडर्ड: 14,500 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट जेवराती सोना: 13,380 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट जेवराती सोना: 11,310 रुपए प्रति ग्राम
14 कैरेट जेवराती सोना: 9,000 रुपए प्रति ग्राम
सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारों को राहत मिल सकती है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के भाव में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

5379487