rajasthanone Logo
Gold-Silver Update: सोने-चांदी की कीमतों में अक्टूबर की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। वहीं निवेशकों को झटका और खरीदारों को राहत मिलने वाली है।

Gold-Silver Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के चलते महज एक महीने के भीतर चांदी में 44,000 रुपए प्रति किलो और सोना 8,400 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता होने से धनतेरस और दिवाली पर आभूषण खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को अक्टूबर की सबसे बड़ी गिरावट के साथ शुद्ध सोना 3,000 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता होकर 1.42 लाख व जेवराती सोना 2,400 रुपए की गिरावट से 1,31,400 रुपए प्रति दस ग्राम और  रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इस साल चांदी 7,200 घटकर 1,84,800 में सोना-चांदी के यह न्यूनतम भाव है। 

एक महीने में कीमतों में भारी गिरावट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 दिसंबर को जयपुर में शुद्ध सोने की कीमत 1,36,200 और चांदी की 2,36,500 रुपए थी। बता दें, 29 जनवरी, 2026 को चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो और शुद्ध सोना 1.84 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इस स्तर से सोना 42 हजार रुपए प्रति दस ग्राम यानी 22.8% और चांदी 2,15,200 रुपए प्रति किलोग्राम यानी 53.8% नीचे गिर चुकी है।पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमतों में पहले जबरदस्त तेजी देखने को मिली, लेकिन अब दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। 31 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच बाजार में सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा। इस दौरान सोना रिकॉर्ड भाव से करीब 42 हजार रुपए और चांदी लगभग 2.15 लाख रुपए तक सस्ती हो गई। वहीं, पिछले एक महीने में सोने की कीमत में 8,400 रुपए और चांदी में करीब 44 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 

आंकड़ों के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2025 को सोने का भाव 1,16,200 रुपए और चांदी का भाव 1,94,200 रुपए था। इसके बाद दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में कीमतों में तेजी का दौर शुरू हुआ। जनवरी से मार्च 2026 के बीच सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया और 31 अक्टूबर 2026 तक बाजार में इनके भाव काफी नीचे आ गए।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का 3,900 डॉलर और चांदी के 50 डॉलर प्रति आउंस स्तर टूटने से कीमत में और गिरावट की संभावना बढ़ गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि 2027 तक सोने की कीमत औसतन 4,650 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि अभी सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद आने वाले समय में इसमें फिर तेजी आने की उम्मीद है।

5379487