rajasthanone Logo
Vyatipat Yoga 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, होली के बाद ग्रहों की स्थिति अलग होने वाली है, जिससे बुरे असर बढ़ सकते हैं। दरअसल, व्यतिपात योग शनिवार, 5 मार्च को दोपहर 3:05 बजे बनेगा।

Vyatipat Yoga 2025: ज्योतिष में व्यतिपात योग को बहुत अशुभ और ऊर्जा देने वाला माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 180 डिग्री का अंतर होता है, यानी वे एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं या विपरीत राशियों में होते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, होली के बाद ग्रहों की स्थिति अलग होने वाली है, जिससे बुरे असर बढ़ सकते हैं। दरअसल, व्यतिपात योग शनिवार, 5 मार्च को दोपहर 3:05 बजे बनेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस संयोग से सूर्य और चंद्रमा आमने-सामने आ जाएंगे, जो कई राशियों के लिए बहुत अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि सूर्य और चंद्रमा के संयोग से बनने वाले व्यतिपात योग का किन राशियों पर असर पड़ेगा।

सिंह राशि

व्यतिपात योग बनने के कारण इस दौरान काम का प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। काम की जगह पर सीनियर्स के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। पैसे के मामलों में जल्दबाजी से बचें और फिलहाल इन्वेस्टमेंट टाल दें।

घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर टेंशन बढ़ सकती है, खासकर आपके जीवनसाथी के साथ। आपको थकान या सिरदर्द जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं, इसलिए आराम करना जरूरी है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, नहीं तो आप सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा इमोशनली थकाने वाला हो सकता है। अपनों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए झगड़े से बचना ही बेहतर है। काम की जगह पर कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं, जिससे आपके काम में रुकावट आ सकती है। बढ़े हुए खर्चे आपकी फाइनेंशियल हालत पर असर डाल सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतों का। ट्रैवल करते समय सावधान रहें।

कुंभ राशि

इस दौरान एंग्जायटी और स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाएगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी आपके बजट पर असर डाल सकती है, इसलिए पैसे उधार देने से बचें। आप परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। नींद की कमी से थकान हो सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचें। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- Khatu Shyam Mela : खाटू श्याम में फंसे हजारों श्रद्धालु, प्राइवेट बंसे हो गई बंद, पढ़ें खबर

5379487