Exhibition Special Rudraksha: श्रावण महीने में भक्तों पर महादेव की विशेष कृपा रहती है। इस माह में महादेव का जलाभिषेक किया जाता है और बेलपत्र के साथ अन्य चीजों को भी अर्पित किया जाता है। सावन महीने में रुद्राक्ष का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि रुद्राक्ष को स्वयं महादेव श्रृंगार के रुप में पहनते हैं। जिस प्रकार महिलाओं आभूषण प्रदान किया जाता है तो वह खुश हो जाती है। इसी तरह रुद्राक्ष महादेव के आभूषण है, जो उनको अति प्रिय है। यदि भक्त रुद्राक्ष को धारण करते हैं, तो उन पर महादेव की विशेष कृपा होती है।
सावन में रुद्राक्ष इन्द्रमाला के दर्शन
जयपुर में सावन के पावन महीने में एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है, जिसमें कई तरह के रुद्राक्ष देखने को मिल रहे हैं। इस एग्जीबिशन में दुनिया का सबसे दुर्लभ रुद्राक्ष इंद्र माला का भी दर्शन किया गया। मान्यता है कि यदि कोई भक्त इस माला को धारण करता है, तो वह बहुत सौभाग्यशाली होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस इन्द्रमाला में 1 से लेकर 21 मुखी तक के रुद्राक्ष को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि इसकी कीमत 3.60 करोड़ रुपए हैं।
एक से लेकर 21 रुद्राक्षों का क्या है महत्व
1 मुखी भगवान शिव- इस रुद्राक्ष को मोक्ष और मन की शांति के लिए पहन सकते हैं, इसके साथ ही मेडिटेशन करने वाले वाले लोगों के लिए बेहद खास है।
2 मुखी अर्धनारीश्वर- इसको आप अपनी भावनाओं को संतुलित करने लिए पहन सकते हैं।
3 मुखी अग्नि देव- आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ कर्मों की शुद्धि के इसे धारण कर सकते हैं।
4 मुखी ब्रह्मा- इस तरह के रुद्राक्ष को पहनने से बुद्धि प्रखर होती है, जिससे आपकी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
5 मुखी कालाग्नि रुद्र- इस रुद्राक्ष को अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए पहन सकते हैं।
6 मुखी कार्तिकेय- इसको पहनने से आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है और क्रोध नियंत्रण होता है।
7 मुखी लक्ष्मी देवी- इससे आपको धन की प्राप्ति के साथ करियर में सफलता मिलती है।
8 मुखी गणेश जी- ये रुद्राक्ष आपके जीवन में आने वाली बाधाओं का निवारण करने में मदद करेगा और नई शुरुआत होगी।
9 मुखी दुर्गा माता- इस रुद्राक्ष को पहनने से आप में साहस साहस बढ़ेगा।
10 मुखी विष्णु भगवान- इससे बाहरी शक्तियों से रक्षा करेगा।
11 मुखी हनुमान जी- ये रुद्राक्ष आपको बलवान बनाने के साथ आपकी भक्ति भी बढ़ाएंगा।
12 मुखी सूर्य देव- इससे आपमें लीडरशिप, आत्मबल की शक्ति बढ़ेगी।
13 मुखी इंद्र और कामदेव- इस रुद्राक्ष को पहनने से आपका आकर्षण बढ़ेगा, जो आपको खुबसुरत बनाएगा।
14 मुखी शिव का तीसरा नेत्र – इससे आपको अंतर्ज्ञान के साथ निर्णय लेने की क्षमता प्रदान होगी।
15 मुखी पशुपतिनाथ- प्रेम, करुणा और आध्यात्मिक का स्तर बढ़ेगा।
16 मुखी महामृत्युंजय शिव- इसको पहनने से लंबी आयु और रोगों को दूर करता है।
17 मुखी कात्यायनी देवी- इसको पहनने से आपकी इच्छा की पूर्ति होती है।
18 मुखी भूमि देवी- इस को धारण करने से कृषि के क्षेत्र में उन्नति और सफलता मिलती है।
19 मुखी नारायण भगवान- इससे दिव्य ज्ञान प्राप्ति होती है।
20 मुखी ब्रह्मा जी- इस रुद्राक्ष को धारण करने से आपमें ब्रह्मांडीय चेतना का विकास होता है।
21 मुखी कुबेर देव- इससे आपको अपार धन, और व्यापार में मुनाफा देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:- Sawan Zodiac Rudraksha 2025: सावन में रुद्राक्ष धारण करके चमकाए अपना भाग्य, जानिए अपनी राशि के अनुसार कौन-सा होगा आपके लिए शुभ