rajasthanone Logo
Vish Yog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मई की शाम यानी कल चंद्रमा कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पर पहले से ही शनि मजूद है। शनि के साथ चंद्रमा मिलकर विष योग का निर्माण करेंगे।

Vish Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  जब किसी की कुंडली में शनि और चंद्रमा एक साथ आते हैं तो दोनों ग्रह विष योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि इस योग को मानसिक तनाव, अस्थिरता और जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मई की शाम यानी कल चंद्रमा कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पर पहले से ही शनि मजूद है। शनि के साथ चंद्रमा मिलकर विष योग का निर्माण करेंगे। क्योंकि इस समय जातक को तनाव, मानसिक दबाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

आपको बता दें कि यह अशुभ योग 14 मई से ज्यादा भी देखने को मिल सकता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि आखिर किन-किन राशियों पर इसका असर ज्यादा पड़ने वाला है। 

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  कर्क राशि वालों के चंद्रमा स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में शनि के साथ युति करते हैं तो इससे आपको थोड़ा तनावपूर्ण महसूस हो सकता है। इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति बेचैनी और चिंता में बढ़ सकती है। आपको इस दौरान खांसी-जुकाम या स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए आपको इस दौरान मेहनत पर भरोसा करना होगा साथ ही किस्मत के भरोसे तो बिल्कुल भी न चलें। 

सिंह राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए यह समय खास सावधानी रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको वाहनत चलाते समय सतर्क रहना होगा। जो लोग जोखिम लेना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत खराब है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। आपको बता दें कि यदि आपके कोई पुरानी बीमारियां हैं तो फिर से परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में खास ध्यान रखना होगा वरना अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय आलस वाला रहेगा। इस दौरान आपके कार्य में देरी हो सकती है। साथ ही साथ गले या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आपके घर या पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी दिक्कते हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Navpancham Drishti Rajyog 2026: जुलाई में 4 राशि वाले लोग बन सकते हैं अमीर, नवपंचम योग कराएगा धनलाभ

5379487