Navpancham Drishti Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने में एक बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे नवपंचम दृष्टि योग कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, नवपंचम दृष्टि योग तब बनता है जब ग्रह एक-दूसरे से विशेष कोण पर आकर शुभ दृष्टि डालते हैं। आपको बता दें कि यह योग गुरु ग्रह और वरुण ग्रह के बीच बनने वाला है।
ज्योतिषियों के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को नवपंचम योग प्रभावी होगा, जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है तो कुछ राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और मानसिक स्थिति के साथ हर क्षेत्र में अच्छे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
आखिर कब बनेगा नवपंचम दृष्टि योग
वैदिक पंचांग के अनुसार, नवपंचम दृष्टि योग दो ग्रह जब 120 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तब उस समय इस योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि इस योग का निर्माण 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर सक्रिय हो जाएगा और इसी समय से इसका प्रभाव कुछ राशियों पर शुरू हो जाएगा।
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा नवपंचम राजयोग
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नवपंचम दृष्टि योग काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय कामकाज में सुधार देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी भी कार्य को धैर्य और समझदारी से करते हैं तो आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इस दौरान आपके परिवार के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। साथ ही साथ घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय साहिसक निर्णय लेने वाला रहेगा। यदि आप किसी विषय पर निर्णय लेते हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही साथ मुनाफा के भी योग बन रहे हैं। धन-संपत्ति में निवेश करने के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय करियर और कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। इस समय कुंभ राशि वाले लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। संपत्ति खरीदने का यदि आप विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही साथ मानसिक तनाव भी कम हो सकता है।










