rajasthanone Logo
Vastu Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-शातिं के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग तो अपने-अपने घरों में मनी प्लांट भी रखते हैं।

Vastu Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-शातिं के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग तो अपने-अपने घरों में मनी प्लांट भी रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है घर में मनी प्लांट रखने से क्या होता है और किस दिशा में रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट रखने से घर में सुख-शांति और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही साथ घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं भी समाप्त हो जाती हैं। आपको बात दें कि घर में मनी प्लांट लगाने से परिवार में कलह-क्लेश से मुक्ति मिल जाती है। 

घर के किस जगह पर रखें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति से होता है। वहीं मनी प्लांट को शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है।

ऐस में ज्योतिषियों का मानना है कि गुरु बृहस्पति और शुक्र को एक दूसरे का विरोधी ग्रह माना जाता है। या फिर यूं कहा जाए तो ये दोनों ग्रह एक दूसरे के शत्रु भी है एसे में मनी प्लांट घर में कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और दुख-मुसीबतों को दावत देता है।

इस दिशा में भी न लगाए मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में कभी भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। यह भी अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इन दिशाओं में मनी प्लांट लगाने से बेवजह के खर्चों में वृद्धि होता है। साथ ही साथ घर की आर्थिक स्थिति में भी दिक्कत होने लगता है। परिवार के सदस्यों में अनबन बनने लगती है।

यह भी पढ़ें- Guru Margi 2026: अब इन चार राशि वालों की नहीं होगी पैसों की कमी, बृहस्पति देंगे धन-दौलत

5379487