Surya Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। आपको बता दें कि आज ग्रहों के राजा सूर्य देव मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं।
सूर्य और मंगल ग्रह दोनों ही उग्र माने जाते हैं इसलिए जब भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इस दौरान पृथ्वी पर कई तरह की घटनाएं होने लगती हैं। इसके साथ ही कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ भी साबित हो सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मंगल का गोचर किन-किन राशि वालों के लिए सतर्कता बरतने वाला रहेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपकी वाणी में ज्यादा से ज्यादा कड़वाहट आ सकती है या फिर गुस्सा भी बढ़ सकता है, जिससे आपके परिवार के सदस्या फिर ऑफिस सहकर्मियों के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। निवेश से बड़ा नुकसान होने की संभावना भी है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कई रूप में प्रभाव दिखाएंगा। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से आठवें यानी आयु, संकट और गुप्त रोग जैसे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही साथ आपको अचानक से गुस्सा, चिड़चिड़ापन या फिर बीपी की भी समस्याएं बढ सकती हैं। वाहन या फिर कहीं पर भी यात्र करते समय सावधानी जरूर बरतें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के कुंडली में सूर्य का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है, छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु से संबंधित माना जाता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव की स्थित बन सकती है। साथ ही साथ अधिक धन खर्च हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Surya Gochar June 2026: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन तीन राशियों की बढ़ेगी इनकम










