Surya Gochar June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि में प्रवेश करने से सूर्य देव कुछ राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। इस दौरान इन राशि के लोगों के इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही साथ कारोबार और व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर तीन राशियां कौन-कौन सी हैं जिन पर सूर्य देव मेहरबान रहने वाले हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही साथ आप किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा। परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ने वाली है। जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं उनको लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इस दौरान आपको भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही प्रभावी रहेगा। क्योंकि सूर्य मिथुन राशि में ही प्रवेश करेंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ेगा। ज्योतिषियों का मानना है कि मिथुन राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके नेतृत्व में क्षमता में सुधार हो सकता है जो लोग आपकी राय को महत्व दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक विस्तार हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर नौकरी और व्यवसाय में लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। संतोष की भावना भी बढ़ सकती है। अचानक धन लाभ भी हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो आपको इस दौरान राहत मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Budh Vakri July 2026 Rashifal: एक महीना बाद बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन तीन राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां










