Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 में शनि का वक्री होना ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि शनि देव 20 जुलाई से मीन राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे साथ ही इसका असर सिर्फ ग्रहों की स्थिति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा।
इसके साथ ही इनके रिश्तों, करियर और मानसिक स्थिति पर भी दिखाई दे सकता है। लेकिन खास बात यह है कि कर्मफल दाता शनि देव इस दौरान रेवती और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचरण करेंगे। जिससे कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बन सकता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, जब शनि वक्री होते हैं तो अधूरे काम अटकने लगते हैं, साथ ही साथ पुरानी परेशानियां दोबारा फिर से सामने आ जाती है और इंसान को मेहनत करने के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि शनि के वक्री होने से दो राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। वे दो राशियां सिंह और वृषभ राशि वाले हैं। इन दोनों राशियों के लिए शनि का वक्री का समय बहुत ही कठिन रहने वाला है। आपको इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।
शनि वक्री क्या है ज्योतिषीय महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफलदाता शनि देव को न्याय के देवता भी कहा जाता है। इसलिए शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, जब शनि देव उल्टी चाल या सीधी चाल चलते हैं तो उसका प्रभाव बहुत ही गहरा महसूस होता है।
आपको बता दें कि शनि की चाल में बदलाव के दौरान कई लोगों को ऐसा लगता है कि मेहनत ज्यादा हो रही है लेकिन परिणाम जितना सोचते हैं उतना नहीं मिल पाता है। घर परिवार में तनाव, आर्थिक दबाव और मानसिक उलझने भी बढ़ सकती हैं। खासकर जिन राशियों पर सनि की दृष्टि पड़ रही है उन्हें तो इस दौरान धैर्य और संयम बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।
इन दो राशियों दो राशियों को रहना होगा सावधान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की वक्री के दौरान वृषभ और सिंह राशि वालों को ज्यादा से ज्यादा सावधान रहना होगा। क्योंकि इस दौरान आपके आर्थिक मामलों में दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में अचानक अड़चने आ सकती हैं और मेहनत करने के बावजूद भी फल नहीं मिल सकता है। इसलिए आपको इस दौरान लेनदेन में भी जल्दबाजी करने से बचना होगा। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर जरूर करें ये कार्य, मां गंगा का मिलेगा आशीर्वाद










