rajasthanone Logo
Ganga Dussehra Par Kya Karna Chahie: सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने का बहुत ही ज्यादा महत्व है लेकिन उसमें भी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का बहुत ही ज्यादा धार्मिक महत्व है।

Ganga Dussehra Par Kya Karna Chahie: सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने का बहुत ही ज्यादा महत्व है लेकिन उसमें भी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का बहुत ही ज्यादा धार्मिक महत्व है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। मां गंगा का अमृत रूपी जल मनुष्य के जीवन के सभी दुख और दोषों को दूर करता है और व्यक्ति को सुख-सौभाग्य भी प्रदान करता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा नदी में स्नान किया जाता है और गंगा नदी के तट पर पूजन और दान भी किया जाता है। मान्यता है कि इन सभी का चीजों का कई गुना ज्यादा पुण्य फलदायी होता जाता है। आपको बता दें कि गंगा दशहरा के दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हे करने इस पावन पर्व का पूरा पुण्यफल प्राप्त हो सकता है। तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।

गंगा दशहरा पर जरूर करें ये कार्य

सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत ही पुण्यफल देने वाला माना गया है। इसलिए गंगा दशहरा वाले दिन व्यक्ति को गंगा तट पर जाकर आस्था और विश्वास के साथ गंगा जी में 10 बार डुबकी लगा कर स्नान करना चाहिए। लेकिन वहीं आप गंगा तट पर नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर में नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे मां गंगा प्रसन्न हो जाएंगी और आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा वाले दिन सिर्फ गंगा के पवित्र जल में स्नान ही नहीं बल्कि पवित्र जल के दान का भी बहुत ही ज्यादा महत्व माना गया है। यदि आपसे जितना हो सकता है अपने सामर्थ्य के अनुसार, जल का दान कर सकते हैं। वहीं यदि आपसे संभव है तो इस दिन प्यासे लोगों को शर्बत बनाकर पिलाना चाहिए। यह भी बहुत ही शुभ माना गया है इससे आपके सारे पाप दूर हो जाएंगे। 

5379487