Shani Jayanti 2026: आज 16 मई 2026 दिन शनिवार को शनि जयंती मनाई जा रही है। आज का दिन हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता भी कहा जाता है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। आपको बता दें कि शनि जयंती के दिन ही भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। यह व्रत प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है।
धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन पूजा-उपासना करता है उस पर से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है। व्यक्ति के जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती है। साथ ही साथ कर्मों के बुरे फल से राहत भी मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्रियों की माने तो शनिदेव की कुछ प्रिय राशियां हैं जिन पर उनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव की प्रिय राशियां कौन-कौन सी है जिनका आज से गोल्डन टाइम शुरू होगा।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि में शनि को बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। क्योंकि यहां पर शनि अपनी उच्च स्थान पर होता है, इसलिए तुला राशि वालों पर शनि देव अपनी कृपा दृष्टि सबसे ज्यादा बना कर रखते हैं।
मकर राशि
शनि देव मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि होते हैं, ऐसे में इस राशि पर इसका प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। आपको बता दें कि मकर राशि वालों के शुरुआती जीवन में संघर्ष और मेहनत ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन 30 साल की उम्र तक व्यक्ति के जीवन में सुधार देखने को मिलने लगता है। इस समय से शनि देव उनका साथ देने लगते हैं।
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि को शनि की मूल त्रिकोण राशि माना जाता है, यहां पर शनि का प्रभाव संतुलित और स्थिर रहता है। आपको बता दें कि इस राशि के लोगों में नई सोच रखने वाले और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही साथ ये नई तकनीक, रिसर्च, सामाजिक कार्य और बड़े संगठनों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।









