rajasthanone Logo
Sawan Somwar 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है। इस पवित्र महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है।

First Sawan Somwar 2025: हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय महीना माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करने से वो अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। सोमवार को भगवान शिव का दिन मानते हैं अतः सोमवार को महादेव की पूजा अभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 11, जुलाई 2025 को श्रावण मास शुरू हो रहा है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार को कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। अतः इस बार शिव की पूजा अर्चना विशेष फलदायी है। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार व उसके शुभ संयोग के बारे में...

श्रावण के प्रथम सोमवार को बनेंगे 6 शुभ योग

भारतीय पंचांग के अनुसार आने वाले श्रावण मास का प्रथम सोमवार 14, जुलाई 2025 के दिन पड़ रहा है, इसी दिन 6 शुभ योग बनेंगे। सबसे पहले सुबह 10 बजे प्रीति योग लग जाएगा जिसका प्रभाव रात्रि साढ़े दस बजे तक रहेगा। इसके पश्चात आयुष्मान, सौभाग्य, सुकर्मा,शोभन, सर्वार्थ सिद्धि व शिव योग बनेंगे। आयुष्मान योग दोपहर 12.18 बजे से 1.51 बजे तक, सुकर्मा योग दोपहर 1.43 बजे से 2.33 बजे तक, शोभन व सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 2.37 बजे से 4.58 बजे तक प्रभावशाली रहेगा।

ऐसे करें सोमवार के दिन शिव पूजा

•प्रातः उठकर नियमित क्रिया करने के बाद अपने घर के मंदिर में शिव की पूजा करें।

•शिवलिंग पर गंगाजल से या कच्चे दूध से अभिषेक करें। इसके उपरांत महादेव को बेलपत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा, धूप दीप का अर्पण करें।

•अब महादेव को भोग लगाकर आरती कर लें। अंत में मंत्र जाप द्वारा भोलेनाथ से क्षमा प्रार्थना कर लेनी चाहिए।

उपवास के नियम

सावन के सोमवार में पूरी विधि विधान से भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए। सोमवार के दिन उपवास करने वाले कुछ लोग सायंकाल उपवास तोड़ते हैं तथा कुछ भक्त दूसरे दिन पारण करते हैं। व्रती दिन में फलाहार व मीठे व्रत के व्यंजन खाते हैं। पूरे सावन के महीने में प्याज, लहसुन, शराब व अन्य तामसिक चीजों का सेवन पूरी तरह वर्जित रहता है।

ये भी पढ़ें...Janmashtami 2025: गुप्त वृंदावन धाम के दिव्य वस्त्र श्रृंगार की खासियत, जानें कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व

 

5379487