Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्रत और त्योहारों पर ग्रह गोचर करते हैं और शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों से लेकर देश दुनिया के सभी प्राणियों पर असर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व है। गणेश चतुर्थी के दिन शुक्र और वरुण नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। नवपंचम राजयोग से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही साथ अटके हुए कार्य भी बनेंगे। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है।
कर्क राशि
गणेश चतुर्थी पर कर्क राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छे समय व्यतीत करेंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इनकम के नए-नए स्रोत बनेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी पेशा वाले लोग हैं उनको कार्यस्थल में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन किस समय करें गणेश जी की स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त