Nautapa 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, प्रत्येक साल नौतपा की शुरुआत ज्येष्ठ महीने में होती है। आपको बता दें कि इसकी कुल अवधि नौ दिनों की होती है, जब भीषण गर्मी पड़ती है। तो आज इस खबर में आपको बताएंगे कि इस महीने में नौतपा की शुरुआत कब से होगी और इसका ज्योतिषीय महत्व क्या है।
आखिर कब से शुरू होगा नौतपा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी इसका जो समापन है 2 जून को होगा। इस दौरान आसमान में सूर्य की गर्मी तेज हो जाएगी जिससे भीषण गर्मी भी पड़ेगी।
आपको बता दें कि इसका सीधा संबंध मानसून की बारिश से होता है। अगर 9 दिनों के बीच में यदि बारिश हो जाती है तो नौतपा समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही आने वाला मानसून कैसा रहेगा, इन सभी बातों का अनुमान भी नौतपा के इन 9 दिनों के आधार पर ही लगाया जाता है।
आखिर क्या है नौतपा का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा के 9 दिनों में ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में चले जाते हैं। इस दौरान सूरज की रोशनी सीधे धरती पर पड़ती है, जिससे तापमान में काफी वृद्धि हो जाती है।
आपको बता दें कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है जो शीतलता के प्रतीक माने जाते हैं, लेकिन जब इस नक्षत्र में ग्रहों के राजा सूर्य का प्रवेश होता है तो वह शीतलता सोख लेते हैं जिससे और अधिक गर्मी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- Money Plant Vastu Tips: घर के किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांट, जान लीजिए वरना होगा नुकसान








