rajasthanone Logo
Mulank 6: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाली लड़कियां अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। तो आइए इनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mulank 6: अंक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक अंक की एक अलग पहचान और विशेषता होती है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को समझने में मदद करती है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि से लिया जाता है, जो हमेशा 1 से 9 के बीच का अंक होता है। प्रत्येक मूलांक का एक ग्रह स्वामी होता है, जो उसके स्वभाव और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है।

मूलांक 6

आज हम उन लड़कियों के बारे में बात करेंगे जिनका जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है। इनका मूलांक 6 माना जाता है और इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र को सुंदरता, आकर्षण, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

दिल से प्यार करती हैं मूलांक 6 वाली लड़कियां

मूलांक 6 वाली लड़कियां अपने पति के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं। ये अपने जीवनसाथी से पूरे दिल से प्यार करती हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ देती हैं। ये अपने पति की जरूरतों और भावनाओं को समझने में बहुत संवेदनशील होती हैं।

यह भी पढ़ें- Navpancham RajYog 2025: देवताओं के गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन तीन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

पति के लिए होती हैं भाग्यशाली

जब ये अपने पति के किसी भी कार्य में सहयोग करती हैं, तो वह कार्य सफलता और ऊंचाइयों तक पहुँचता है। यही कारण है कि इन्हें अपने पति के जीवन में राजयोग जैसी सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली माना जाता है। माना जाता है कि इनके घर में प्रवेश करने से सारी खुशियां अपने आप लौट आती है। सुख-समृद्धि का भी आगमन होने लगता है।

यह भी पढ़ें- Jitiyaa Vrat 2025: इस साल कब है जीवित्पुत्रिका का व्रत, जानें क्या है पूजा विधि और महत्व

5379487