rajasthanone Logo
Navpancham RajYog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु वृहस्पति मंगल ग्रह के साथ मिलकर नव पंचम राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Navpancham RajYog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। वह करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में गुरु जल्द ही मंगल के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति और सेनापति मंगल के नवपंचम राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशियों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

कब बनेगा नवपंचम राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 13 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। मंगल मिथुन राशि में पांचवें और गुरु तुला राशि में नवम भाव में विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियों के लिए नव पंचम राजयोग बहुत ही ज्यादा लक्की साबित हो सकता है। तो आइए उन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किन-किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

नवपंचम राजयोग के निर्माण होने से सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। इस दौरान इन तीनों राशियों के लोगों को गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। करियर में विस्तार होगा। जो लोग कारोबार करना चाहते हैं उन्हें गजब का लाभ मिलेगा। साथ ही साथ उनके घर में खुशियों की बौछार आ सकती है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। जो विद्यार्थी है उनके लिए यह राजयोग वरदान के समान साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Shubh Yog Navratri 2025: नवरात्रि पर बनेगा शक्तिशाली राजयोग, मां दुर्गा कराएंगी धन की बरसात

5379487