Government Job In Rajasthan: राजस्थान की युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है यह बात खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कही है। उन्होंने कहा कि शासन नीति-नियमों से चलता है, चेहरे देखकर फैसले नहीं होते हैं। इसी के साथ एक और बड़ी खुशखबरी यह भी है कि राज्य में इस साल लगभग 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी जिसका कैलेंडर भी जारी हो चुका है। 21 हजार युवाओं को कब, कहां और कौन नियुक्ति पत्र देगा इसकी पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
सरपंच संघ ने किया सीएम का सम्मान
प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज के चुनाव होने हैं। उसके पहले दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में सरपंच संघ की ओर ने निवर्तमान सरपंच-प्रशासकों का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया। जहां संघ की ओर से सीएम भजन लाल शर्मा का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सामान्य क्षेत्रों में 2,500 की आबादी पर पंचायत का गठन किया जा रहा है, जबकि मरुस्थलीय क्षेत्रों में 1,500 की जनसंख्या पर पंचायत बनाई गई है। सरकार का सपना है कि हमें विकसित राज्य विकसित जिला और विकसित गांव बनाना है जिसमें सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। इसी संबोधन में भजन लाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।
कब और कौन देगा नियुक्ति पत्र?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 1.44 लाख सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत प्रदेश के लगभग 21 हजार युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नियुक्ति पत्र दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का जल्द ही राजस्थान दौरा होगा जहां युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। हालांकि अभी तक यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है कि यह कार्यक्रम कब और कहां आयोजित होगा?
यह भी पढ़ें...RPSC Recruitment 2025: RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी, ऑनलाइन आपत्ति की अंतिम तारीख 2 फरवरी










