rajasthanone Logo
Shubh Yog Navratri 2025: नवरात्रि की शुरुआत इस साल 22 सितंबर से हो रही है और समापन 2 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें कि नवरात्रि के बीच में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। जिससे कुछ राशियों की अचानक किस्मत चमक सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shubh Yog Navratri 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्रत और त्योहारों पर शुभ और राजयोग बनते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है और 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इसी बीच, 24 सितंबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेगा, जहाँ मंगल पहले से ही स्थित है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही, इन राशियों को अचानक धन लाभ के साथ-साथ तरक्की के भी योग बन रहे हैं। तो आइए इस खबर में उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं, विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। साथ ही, आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएँगे और प्रेम संबंध भी मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य में उत्साह रहेगा, जिससे आप अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ओर अग्रसर होंगे। वहीं, अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर राशि

महालक्ष्मी राजयोग बनने से मकर राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्य और व्यापार में विशेष उन्नति मिल सकती है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही, आपको नई नौकरी का प्रस्ताव या पदोन्नति मिल सकती है। यात्राएँ लाभदायक रहेंगी और व्यापार में लाभ बढ़ेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे।

कुंभ राशि

महालक्ष्मी राजयोग आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही, इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। इस समय आपके पिता के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे।

यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: 15 सितंबर में इन राशियों का खुल जाएगा भाग्य का द्वार, शुक्र ग्रह बना देंगे मालामाल

5379487