rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ ग्वार की फली बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Rajasthani Recipe: राजस्थान का खाना दुनिया भर में मशहूर है। यह बात तो सभी जानते हैं कि राजस्थान के लोग खाने को बहुत ही रॉयल तरीके से खाते हैं। आपको राजस्थान की हर एक डिश में परफेक्ट फ्लेवर मिलेगा। वहीं यहां के लोगों का खाना बनाने का अंदाज ही बिल्कुल अलग होता है, जो कि उनके सिंपल से खाने को भी स्वादिष्ट बना देता है। ऐसे में आज आपको राजस्थान की एक बहुत ही टेस्टी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। हम बात करें राजस्थान की मशहूर बेसन वाले ग्वार फली की सब्जी के बारे में। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री 
ग्वार की फली- 250 ग्राम
लहसुन -7 कली
बेसन - आधा कप 
हल्दी - आधा चम्मच 
धनिया पाउडर - एक चम्मच 
सब्जी मसाला - आधा चम्मच 
अमचूर - आधा चम्मच
तेल - 2  बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ग्वार की फली को अच्छे से धोकर कुकर में पानी डालकर दो सीटी लगा लें।
- उबल जाने के बाद छलनी से छान लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब आपको इसे बीच से काटकर थोड़ा छोटा करना है।
- अब आप कढ़ाई गर्म करें उसमें थोड़ा सा बेसन डालकर भून लें और प्लेट में निकाल लें।
- फिर आप कढ़ाई में तेल डालें।
- अब इसमें अजवाइनं हींग और कुटी हुई लहसुन मिर्च डाल दें।
- अब आपको हल्दी में धनिया पाउडर और सब्जी मसाला डालें। अबव इसमें भुना हुआ बेसन और ग्वार की फली डाल के अच्छे तरीके पका लें। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और हरा धनिया गार्निश करके रोटी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

5379487