Mangal Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को ग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह माने जाते हैं। आपको बता दें कि मंगल 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का अपनी राशि में प्रवेश करने से और अधिक ऊर्जा बढ़ जाएगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह ऊर्जा अग्नि का काम कर सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह ऊर्जा करीब 21 जून तक रहेगी। इस अवधि में कुछ विशेष राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान इन राशियों के मानसिक तनाव, दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के संकेत दे रही है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिन्हें मंगल के राशि परिवर्तन के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय हैं मानसिक अशांति ला सकता है। इस दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मियों या फिर अपने बॉस के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम बना कर रखा होगा। इस दौरान आपका काम बनते बनते बिगड़ सकता है। इसके साथ ही आपके माता के स्वास्थ्य को लेकर खास चिंता बनी रह सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में कड़वाहट घुस सकता है। इस दौरान आपके रिश्ते पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बड़ा झगड़ा होने के संकेत बन रहे हैं. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो आपके पैसों के लेनदेन को लेकर पारदर्शिता रखना होगा वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय खासकर संभलकर चलना होगा। इस दौरान आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। वरना चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर वाद-विवाद गहरा हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी। साथ ही साथ बेमतलब के खर्चों के बजह से बजट बिगड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: इन तीन राशियों के लिए आज का रात रहेगा भारी, शुक्र ग्रह पहुंचा सकता है नुकसान










