rajasthanone Logo
Lunar eclipse 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के बाद कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने से घर में सुख-शांति और उन्नति आती है। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lunar eclipse 2025: साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार यानी आज है। यह ग्रहण इस बार मध्यरात्रि में लग रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल ​​के बाद कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करना बेहद ज़रूरी माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के बाद कौन से काम करने चाहिए।

चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद, दोष निवारण के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से है, इसलिए चावल, दूध, चीनी, सफेद मिठाई और चांदी की वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन में वृद्धि होती है। और अगर ग्रहण का दोष है, तो वह कम हो जाता है।

अन्न का जरूर करें दान

चंद्र ग्रहण के बाद अन्न दान करना भी बहुत पुण्यकारी होता है। जरूरतमंदों को गेहूं, चावल या मूंग दाल जैसे अनाज दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। इसलिए ग्रहण के बाद इन चीजों का दान जरूर करें।

सफेद वस्त्र का भी करें दान

ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप सफेद कपड़े दान कर सकते हैं। सफेद कपड़े दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-शांति आती है।

यह भी पढ़ें- Lunar Eclipse: साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, जानें कब से शुरू होगा सुतक काल और ग्रहण

यह भी पढ़ें - Hair Fall Astro Upay: आखिर क्यों झड़ते हैं बाल, क्या है इसके पीछे का ज्योतिष कारण

5379487