Khatu Shyam News: यदि आप भी नवरात्रि पर खाटू श्याम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर बस आपके लिए है। क्योंकि इस खबर में आप जान पाएंगे कि कब खाटू श्याम का दरबार खुलने वाला है। नवरात्रि के अंत में यानी अष्टमी और नवमी के दिन खाटू नरेश का दरबार भक्तों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। लेकिन भक्तों को यह पता नहीं है कि आखिर क्यों खाटू नरेश का दरबार नवमी के दिन बंद किए जाएंगे। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि अगले 19 घंटे तक राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर का पट क्यों बंद रहने वाला है।
26 और 27 मार्च को रहेगा बंद
मंदिर कमेटी की ओर से 26 मार्च और 27 मार्च को विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार के वजह से खाटू श्याम मंदिर के पट करीब 19 घंटे तक बंद रहेंगे। ऐसे में जो भी भक्त 26 और 27 मार्च को खाटू श्याम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं वे इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।
आपको बता दें कि श्री श्याम मंदिर के कमेटी ने पट बंद करने को लेकर आधिकारिक पत्र जारी करने के साथ ही साथ भक्तों को सूचित भी किया है। मंदिर प्रशासन ने देश-दुनिया से आने वाले श्याम भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सारणी को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा का प्लान तैयार करें। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
आखिर क्यों बंद रहेंगे मंदिर के कपाट
आपको बता दें कि प्रत्येक अमावस्या के बाद बाबा खाटू श्याम नरेश का विशेष तिलक और श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान पारंपरिक विधि-विधान से बाबा खाटू नरेश के मस्तक पर चंदन का लेप लगाया जाता है। साथ ही साथ मंत्रोच्चार किया जाता है और विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।
आपको बता दें कि इस दौरान पूरी प्रक्रिया में कम से कम 8 से 10 घंटे का समय लगता है। जिसके कारण इस दौरान भक्तों का प्रवेश वर्जित होता है।
यह भी पढ़ें- Thandi Taseer Dry Fruits: गर्मियों में खाएं ये ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स, पेट रहेगा ठंडा और शरीर रहेगा हाइड्रेट










