Thandi Taseer Dry Fruits: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे बॉडी हाइड्रेट रहे और पेट भी ठंडा रहे। वहीं कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि इस मौसम में क्या ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि जी हां गर्मी में कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है, जो की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं साथी ही पेट को ठंडा रखने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही इन ड्राई फ्रूट्स में खास विटामिन भी मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि गर्मियों में पेट के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि आप इन ड्राई फ्रूट्स से रायता बनाकर भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
जानें ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स
गर्मियों में आप ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, जैसे कि खुबानी, अंजीर, सूखे सेब और किशमिश। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके साथ ही आयरन से भरपूर भी होते हैं। ये पेट का मेटाबॉलिक बढ़ाने का काम करते हैं । ड्राई फ्रूट से आप रायता बनाकर भी खा सकते हैं। वहीं आप गर्मियों के मौसम में ब्लूबेरी, मखाना का भी सेवन कर सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
यह भी पढ़ें- Dahi Bhalle Recipe: इस आसान तरीके से बनाएं परफेक्ट दही भल्ले, स्वाद होगा एक दम मार्केट जैसा
इस तरह बनाएं रायता
इसका रायता बनाने के लिए आपको ड्राई फ्रूट्स को दही में भिगोकर रखना है। इसके बाद आपको इससे रायता बनाना है। इसके लिए आप पहले एक कटोरी में दही लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। इसके बाद इसमें आप खुबानी, अंजीर सूखे सेब और किशमिश डालकर रख दें। इसे आप फ्रिज में रखकर कम से कम 40 मिनट के लिए रख दें। अब आपको इसे फ्रिज से बाहर निकालना है और इसमें काला नमक, चाट मसाला, प्याज, हरी मिर्च, धनिया डालकर मिक्स करना है। इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से फैंट लें। आपका ड्राई फ्रूट्स का रायता बनकर तैयार है। इसे आप लंच में खा सकते हैं। यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।










