rajasthanone Logo
Kalsarp Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाले 3 दिनों में एक खतरनाक योग बनने वाला है। यह खतरनाक योग कुंडली में सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इसका नाम है कालसर्प दोष।

Kalsarp Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाले 3 दिनों में एक खतरनाक योग बनने वाला है। यह खतरनाक योग कुंडली में सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इसका नाम है कालसर्प दोष। जी हां कालसर्प दोष कुंडली के सबसे खतरनाक दोषों में से एक माना जाता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि कालसर्प योग का निर्माण तब होता है जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। यानी इस दौरान दोनों छाया ग्रह बाकी ग्रहों को अपने घेरे में घेर लेते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, राहु और केतु के बीच सभी ग्रह 11 मई को आने वाले हैं। यानी काल सर्प दोष 11 मई को बनने जा रहा है। जब राहु कुंभ राशि में और केतु जो है सिंह राशि में रहेंगे। ऐसे में बाकी ग्रह इन दोनों छाया ग्रहों के बीच स्थित होंगे। ऐसे में यह खतरनाक योग बनेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कालसर्प योग करीब 16 दिनों तक रहने वाला है यानी 26 मई तक काल सर्प दोष का प्रभाव बना रहेगा।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कालसर्प योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव, तनाव या फिर कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इस दौरान आपको सावधान रहना होगा। वे कौन-कौन सी राशियां हैं

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए कालसर्प योग चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए आपको हर एक कदम सोच समझ कर उठाकर चलना होगा। वरना आपके विरोधी चीत कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह योग मानसिक दबाव को बढ़ा सकता है। आपको इस दौरान अनजाना डर और चिंता परेशान कर सकती हैं। साथ ही साथ यदि आप नौकरी या कारोबार कर रहे हैं तो आपको इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है वरना छोटी-छोटी बात-विवाद का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि

11 मई से बनने वाला कालसर्प योग वृषभ राशि वाले लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े फैसले लेने से बचना होगा यह आपके लिए समझदारी वाला कार्य रहेगा। क्योंकि एक गलत फैसला आपके लिए भारी पड़ सकती है और आपको प्रभावित भी कर सकता है। इस दौरान आपके अचानक खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Budh Nakshatra Transit: 5 दिन बाद ग्रहों के राजकुमार करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा सावधान

5379487