Budh Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद और तर्क के कारक ग्रह माने जाते हैं। आपको बता दें कि 13 मई 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध 13 मई को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में बदलाव होने वाला है। तो कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। आज इस ख़बर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिन्हें बुध के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान सावधान रहना होगा।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सयंम बना कर रखना होगा। ऑफिस में कार्य को लेकर गलतफहमी का कारण बन सकता है, जिससे सीनियर से कुछ विवाद की भी स्थिति बन सकती है। इसलिए मेष राशि वाले लोग इस दौरान ज्यादा से ज्यादा सावधान रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें। बुध का नक्षत्र परिवर्तन से कुछ समय के लिए थोड़ा मन परेशान हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह जो समय रहेगा मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपने कार्य को लेकर ज्यादा तनाव महसूस हो सकती है। सेहत से संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा अपने आप पर ध्यान रखें और किसी से विवाद करने से बचें। यदि आप कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस दौरान थोड़ा सावधान रहें। ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानियों का सामान न करना पड़ें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन नकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके करियर और कारोबार में थोड़ी रुकावट आ सकती है। यदि आप यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इस दौरान सतर्क और सावधान रहें।
यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2026 Date: कब है अपरा एकादशी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त व पारण मुहूर्त










