Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव का राशि या नक्षत्र परिवर्तन एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आपको बता दें कि सूर्य देव हर महीने में अपनी राशि बदलते हैं, लेकिन इसी के साथ वे अपना नक्षत्र भी बदलते हैं, जो मानव जीवन और प्राकृति पर गहरा असर डालता है।
दृक पंचांग के अनुसार, 25 मई को सूर्य देव एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य देव कृतिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के दौरान नौतपा की शुरुआत भी होती है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने के दौरान कुछ विशेष राशियों को लाभ मिलने वाला है। इस दौरान उन्हें बंपर धनलाभ मिल सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1.मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आर्थिक रूप से बेहद लाभ मिलने वाला है। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और लंबे समय से किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही ज्यादा उत्तम रहेगा।
2. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा सकरात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी निर्णय क्षमता में अद्भुत सुधार देखने को मिलेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कारोबार के सिलसिले में आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
3. सिंह राशि (Leo)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी सरकारी टेंडर को हासिल करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है।










