rajasthanone Logo
Gupt Navratri: गुप्त नवरात्र में तंत्रसाधना के साथ होती है विशेष शक्तियों की आराधना, जानिए किन पांच देवियों की होती है पूजा और क्या है उनका महत्व।

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक पर्व है, जिसे विशेष श्रद्धा और गोपनीयता के साथ मनाया जाता है। एक बार माघ मास में और दूसरी बार आषाढ़ मास में। इस दौरान मां दुर्गा के गुप्त रूपो की आराधना की जाती है। 9 दिनों तक गुप्त नवरात्रि मनाया जाता है। इसमें सामान्य नवरात्रि की तरह पूजा नहीं की जाती है जैसे कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है गुप्त नवरात्रि इसमें गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। इस नवरात्रि का उद्देश्य होता है कि तंत्र मंत्र और सिद्धि प्राप्त करना। गुप्त नवरात्रि तांत्रिक और साधुओं के लिए विशेष मानी जाती है। आईए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के 10 महादेवियों के बारे में...

काली मां

इनको मां दुर्गा का सबसे उग्र और शक्तिशाली रूप माना जाता है। इनकी आराधना करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। उनकी प्रतिमा को मुंडमाला और हाथों में कटा हुआ सीर लिए दिखाया जाता है।

देवी तारा

तारा माता को तांत्रिकों की प्रमुख देवी माना जाता है। मां तारा करुणा और सुरक्षा से जुड़ी देवी हैं। उन्हें दूसरी महाविद्या माना जाता है। मां तारा अपने भक्तों की सदैव रक्षा करती है।

देवी त्रिपुर सुंदरी

मां त्रिपुर को शक्तिशाली और सौंदर्य की देवी माना जाता है। 10 महाविद्याओं में इनका प्रमुख स्थान है। इनको प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

देवी भुवनेश्वरी

मां भुवनेश्वरी संपूर्ण ब्रह्मांड को नियंत्रित करती है। इनका रूप बहुत ही विशाल है। यह ब्रह्मांडीय दिए ऊर्जा से जुड़ी हुई है। उनको संसार चलने वाली देवी भी कहा जाता है। 

देवी भैरवी

मां भैरवी को बुराई और नकारात्मकता खत्म करने वाली देवी माना जाता है। इनको पर्वत परिवर्तनकारी रूप में भी जाना जाता है। 

देवी छिन्नमस्ता

देवी छिन्नमस्ता मां दुर्गा की छठवीं अवतार है। इनकी प्रतिमा में एक हाथ में स्वयं का ही कटा हुआ सिर धारण कर रखा है। इनका यह रूप अहंकार का अंत माना जाता है।

देवी धूमावती

मां धूमावती दस महाविद्याओं में सातवें स्थान पर मानी जाती हैं। उनका स्वरूप देवी का एक विधवा रूप है। मां सफेद वस्त्र पहनती हैं। उनके बाल खुले हुए होते हैं। 

देवी बगलामुखी

मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवें स्थान पर मानी जाती हैं। इनकी उपासना करने वाले भक्तों को मां बगलामुखी शत्रुओं से रक्षा करती है 

देवी मातंगी

मातंगी मां को कला और संगीत से जुड़ी हुई देवी माना जाता है। मां को ज्ञान की भी देवी कहा जाता है। 

देवी कमला

इनको लक्ष्मी नाम से भी जाना जाता है। इनकी पूजा करने से धन दौलत और समृद्धि आती है।

क्यों खास माना जाता है गुप्त नवरात्रि को ?

गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र और साधना करने वालों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। तंत्र सिद्धि के लिए विशेष मंत्रों का उच्चारण कर सिद्धि प्राप्त की जाती है। ज्ञान और बुद्धि में भी वृद्धि होती है धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें...Rajasthan 5 Famous Shiv Temples: सावन में राजस्थान के इन प्राचीन शिव मंदिरों का जरूर करें दर्शन, हर मनोकामना होगी पूरी

 

5379487