Grahan Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब राहु और चंद्रमा की युति होती है तो ग्रहण योग बनता है। आपको बता दें कि इस समय चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में बैठे हुए हैं, वहीं 13 अप्रैल को चंद्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि में पहले से ही राहू विराजमान है। ऐसे में 13 अप्रैल को कुंभ राशि में चंद्रमा और राहू की युति हो जाएगी। दोनों ग्रहों की युति होने से ग्रहण योग बनेगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण योग बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है। माना जाता है कि ग्रहण योग से कुछ लोगों के जीवन में तनाव और उलझन बढ़ा सकता हैं तो कुछ लोगों को मानसिक तनाव भी दे सकता है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में जानते हैं जिन्हें ग्रहण योग से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए 13 अप्रैल का दिन थोड़ा दबाव वाला हो सकता है। इस दौरान आपके मन में बेवजह की चिंता बनी रहेगी। साथ ही साथ छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती है। घरवालों के बात से भी आपको दिक्कत हो सकती है। जो लोग काम के मामले में लापरवाही करेंगे उन्हें नुकसान दे सकती है। इसलिए आप अपने कार्य की जिम्मेदारी खुद निभाने की कोशिश करें, तो अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
ग्रहण योग का प्रभाव कन्या राशि वाले जातकों को बेचैन कर सकता है। इस दौरान आपको धैर्य बना कर रखना होगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई में फोकस की कमी महसूस हो सकती है। जिसके वजह से आपकी पढ़ाई अधुरी भी रह सकती है। यदि आप इस दौरान कोई नई शुरुआत करने के बारे में सोच भी रहे हैं तो कम से कम 13 अप्रैल के बाद ही करें क्योंकि चंद्रमा एक राशि में करीब ढाई दिन तक ही रहते हैं। ऐसे में थोड़ा इंतजार करना आपके लिए सही रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से थोड़ा ठीक नहीं रहने वाला है। मन में थोड़ा किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। यदि प्रेम संबंध की बात करें तो इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। साथ ही साथ पार्टनर से विवाद भी हो सकते हैं। इसलिए बातचीत बनाए रखें। घर परिवार से जुड़ी बातें भी आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।










