rajasthanone Logo
Gold Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने को बहुत ही खास माना गया है। मान्यता है कि इस धातु के कारक ग्रह सूर्य देव और बृहस्पति गुरु ग्रह होते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत होते हैं, उनके लिए सोना पहनना बहुत ही ज्यादा फायंदेमद साबित हो सबित हो सकता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, सोना धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में तरक्की के मौके भी कई सारे मिल जाते हैं। साथ ही साथ यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए सहीं नहीं होता है।  माना जाता है कि कुछ राशियों के लिए सोना बहुत ही लाभदायक होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर किन-किन राशियों के लिए सोना पहनना चाहिए। 

मेष राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए सोना बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्योंकि उनके अंदर हिम्मत और ऊर्जा बढ़ती है और इससे आपको करियर में आगे बढ़ने के कई सारे मौके मिलते हैं। 

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र में सिंह राशि को भी सोना पहनने लिए कहा गया है। माना जाता है कि सिंह राशि वाले यदि सोना पहनते हैं तो उनको समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और उनके कार्य के क्षेत्र में सफलता भी मिलने की संभावना बनी रहती है। साथ ही साथ सभी क्षेत्रों के लिए लाभकारी भी रहता है। 

धनु राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वाले जातकों के लिए सोना बिल्कुल खास तौर पर शुभ होता है, क्योंकि सोना गुरु ग्रह से जुड़ा है। मान्यता है कि सोना पहनने से भाग्य मजबूत होता है और नौकरी व शादीशुदा जीवन में सकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: आज से शुरू हो रहा है पुरुषोत्तम मास, जानें अगले 15 जून तक क्या करें

5379487