rajasthanone Logo
Ganesh Chaturthi 2025 Me Kab Hai: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व कब मनाया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2025 Me Kab Hai: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान श्री गणेश को याद किया जाता है। साथ ही विधि-विधान से पूजा पाठ भी करते हैं। भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव प्रत्येक साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान गजानन की पूजा अर्चना की जाती है। सभी भक्तों को भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव बेसब्री से इंतजार रहता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस साल यानी 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व कब से शुरू हो रहा है और इसका महत्व क्या है।

कब है गणेश चतुर्थी का पर्व

वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी। उदया तिथि को देखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री गणेश की स्थापना भी की जाएगी।

गणेश चतुर्थी का क्या है महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री गणेश को सर्व प्रथम पूज्य देवता माना गया है। किसी भी पूजा-पाठ हो या शुभ कार्य हो उसमें गणपति का पूजन अवश्य रूप से अनिवार्य माना गया है। भगवान श्री गणेश के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है।

पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से घर परिवार में सुख-शांति के साथ उन्नति आती है। इसके साथ ही सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिल जाती है। आर्थिक संकट भी दूर हो जाते हैं और तो और सभी कार्यों में सफलता भी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Radha Ashtami 2025 Date : साल 2025 में कब है राधा अष्टमी का पर्व, जानिए शुभ तिथि और महत्व

5379487