rajasthanone Logo
Budh Gochar 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 मई को वृषभ राशि में बुध का गोचर होगा। आपको बता दें कि यह बदलाव व्यक्ति के जीवन में धीरे-धीरे असर दिखाता है और लोगों के सोचने, काम करने और निर्णय लेने के तरीके में फर्क ला सकता है।

Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को कहा जाता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का देवता माना जाता है। आपको बता दें कि बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह भी है। ऐसे में बुध व्यक्ति की तर्कशक्ति, एकाग्रता, त्वचा और तंत्र विद्या को नियंत्रित करता है। साथ ही साथ बुध का शुभ रंग हरा होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में जब बुध मजबूत होता है तो व्यक्ति चतुर, सफल व्यापारी और अच्छा वक्ता बनता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 मई को वृषभ राशि में बुध का गोचर होगा। आपको बता दें कि यह बदलाव व्यक्ति के जीवन में धीरे-धीरे असर दिखाता है और लोगों के सोचने, काम करने और निर्णय लेने के तरीके में फर्क ला सकता है। ज्योतिषियों का मानना है कि बुध का गोचर सभी राशियों पर पड़ने वाला है लेकिन कुछ विशेष राशियां हैं जिन पर बुध देव का कृपा ज्यादा रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर नए अवसरों की शुरुआत लेकर आ रहा है। इस दौरान आप नए कार्य की शुरुआत बिल्कुल कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि इस दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा खर्चे भी हो सकते हैं। इसलिए आपको खर्चों पर ज्यादा कंट्रोल रखना होगा। इसके साथ ही आप पर बुध देव की विशेष कृपा बरसने भी वाली है। इस दौरान आपको कारोबार में सफलता भी मिल सकता ह।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर ठीक रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रयासों की सराहना की जा सकती है। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही साथ आर्थिक स्थिति और रिश्तों के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपके बिगड़े हुए रिश्ते सुधर सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपके आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आय के नए स्रोत भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यह समय आपके यात्रा और तरक्की के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यह समय आपके पक्ष में रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें- Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, शनि देव बना देंगे धनवान

5379487