rajasthanone Logo
Budh Gochar 2025: बुध ग्रह जल्द ही गोचर करने वाले हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने वाला है। तो आइए उन लक्की राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार बुध ग्रह को कहते हैं। आपको बता दें कि जब भी बुध ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, तो सभी 12 राशियों के साथ देश-दुनिया पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 अगस्त दिन शनिवार को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह के सिंह राशि में गोचर कुछ राशियों के जीवन में बदलाव होने की संभावना है। तो आइए इस खबर में उन लक्की राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर ठीक-ठाक रहने वाला है। इस दौरान आपके व्यक्तिगत बदलाव आ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही साथ जो जातक कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। आपको इस दौरान सावधान रहना होगा।

सिंह राशि

30 अगस्त को बुध का गोचर होने से सिंह राशि वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन कुछ गलत निर्णयों के कारण आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपको बता दें कि निजी संबंधों में खुशियां बनी रहेगी। साथ ही साथ व्यावसायिक संभावनाएं लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर बन सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके कार्यस्थल में विस्तार आएगा। धन लाभ की स्थित बन सकती है। इसके अलावा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Grahan Yog: 3 दिन बाद इन राशियों को रहना होगा सावधान, सूर्य-केतु 18 साल बाद बनाएंगे ग्रहण योग

यह भी पढ़ें- Triekadash Yog 2025: दो दिन बाद इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

5379487