rajasthanone Logo
Budh Gochar 2025: अक्टूबर में बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है। सभी ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में एक निश्चित समय पर गोचर करते रहते हैं। आपको बता दें कि सभी ग्रहों का राजकुमार बुध ग्रह को कहा गया है। बुध ग्रह वाणी, संबंध और मित्रता के कारक ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे कुछ राशि के लोगों के जीवन खुशहाली आने वाली है। वहीं कुछ राशि के लोगों की आर्थिक जीवन ठीक हो जाएगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से किन किन राशियों के लोगों को लाभ मिलने वाला है। 

वृश्चिक राशि 

आपको बता दें कि बुध के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपार धन लाभ होने वाला है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उनको जल्द ही नई नौकरी मिलने वाली है। जिससे घर में खुशियां दामन चूमेगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर वरदान के समान साबित हो सकता है। इस दौरान अचानक लॉटरी लग सकती है। सेहत से संबंधित जो भी परेशानियां चल रही थीं सब से मुक्ति मिल सकती है। घर वाले में अच्छा माहौल रहेगा। जो लोग दूर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अक्टूबर का महीना खाश रहने वाला है। अचानक कुछ अच्छा खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग राजनीति में जाना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही बेस्ट है। अचानक किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। जिससे मन में खुशियां आ जाएगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना शानदार से भी अच्छा रहेगम क्योंकि बुध का गोचर आपको ज्यादा से ज्यादा फल दे सकता है। आपको अचानक कुछ खुशखबरी मिल सकती है। या फिर आपको अचानक लॉटरी भी लग सकती है। जिससे आपका मन बहुत ही ज्यादा प्रसन्न रहेगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दिन व्यस्तता से बीतेगी। 

5379487