rajasthanone Logo
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहा जाता है। आपको बता दें कि अपरा एकादशी 13 मई को है। इस एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है।

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहा जाता है। आपको बता दें कि अपरा एकादशी 13 मई को है। इस एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। आपको बता दें कि यह व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

एकादशी की शुभ तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 मई को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति दोपहर के 1 बजकर 29 मिनट पर होगी। ऐसे में सनातन धर्म में उदया तिथि को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए अपरा एकादशी व्रत 13 मई को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी व्रत से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति को स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।

भाग्य को जगाने वाला है एकादशी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन खासकर भगवान विष्णु की विशेष आराधना की जाती है। इसका बहुत ही अधिक धार्मिक महत्व है। आपको बता दें कि इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से वे जल्द ही प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति सच्चे मन से यह व्रत रखता है उसके जीवन में अपार तरक्की भी मिलती है। साथ ही साथ व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

अपरा एकादशी के दिन क्या करें क्या न करें

  • धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन तामसिक भोजन का ग्रहण बिल्कुल भी न करें
  • इस दिन मन में बुरे विचार लाने से दूरी बना कर रखें।
  • मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण की बिना उपासना के दिन की शुरुआत न करें
  • अपरा एकादशी के दिन मन को ज्यादा से ज्यादा भगवान की भक्ति में लगाए रखें।
  • धार्मिक मान्यताओं के दिन एकादशी के दिन चावल और जड़ों में उगने वाली सब्जियों का सेवन न करें।
  • आपको बता दें कि इस दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए।
  • साथ ही इस दिन ज्यादा सुबह में देर तक नहीं सोना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Mangal Gochar: बजने वाली इन तीन राशियों पर खतरे की घंटी, अभी से हो जाएं सावधान, वरना होगा नुकसान

5379487