Today Horoscope : मेष राशि वालों के व्यापार में उतार-ल चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन उनके मित्रों का साथ उन्हें हर मुश्किल से पार पाने में मदद करेगा। वृषभ राशि वाले धन की प्राप्ति के साथ साथ खर्चों में सावधानी बरतें। मिथुन राशि वालों की सेहत और मानसिक संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है।
मेष राशि
आज के दिन आपके व्यापार में कुछ उतार चढ़ाव संभव है। पर दोस्त आपका साथ देंगे। घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने काम को पूरी मेहनत से करने की जरूरत है। आलस्य का त्याग करना आपके लिए बहुत जरूरी है। खेलकूद में प्रतिभाग लेने की पूरी संभावना है। ऑनलाइन कार्य करने वालों का दिन अच्छा गुजरेगा।
वृषभ राशि
आज आपको धन की प्राप्ति होगी। आप खूब खर्च करेंगे और चौतरफा आमदनी भी होगी। पर इसके साथ ये भी जरूरी कि आप अपने काम को सचेत होकर करें तभी सफलता मिलती रहेगी। पड़ोसियों से आपका व्यवहार बढ़िया रहेगा। संतान पक्ष से कुछ नाराजगी संभव है।
मिथुन राशि
आज के दिन आपकी सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर पैदा हुआ तनाव आज दूर होगा। बाहर घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, यहां तक कि संपत्ति को लेकर भी सभी भाई बहन एक मत रहेंगे। मित्रों के साथ समाज के हित के लिए काम करेंगे। मन मुताबिक इच्छा पूरी होने मन बहुत खुश रहेगा।
कर्क राशि
आज आपको आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन किसी को जबरदस्ती सलाह देने से बचें। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को और बेहतर अवसर मिलेगा। संतान पक्ष आपसे संतुष्ट रहेगी। अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। बाहरी लोगों पर भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है।
सिंह राशि
आज आपके भाग्य में धन लाभ लिखा है। कारोबारी योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी के साथ साझेदारी में काम कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से नाराजगी संभव है, इस कारण कुछ तनाव बढ़ सकता है।
कन्या राशि
कोर्ट और कचहरी के मामलों में आज सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने जरूरी हैं। ईश्वर भक्ति में आपका मन लग सकता है, जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। चारों तरफ खुशियों का माहौल बना रहेगा। काम में जल्दबाजी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
तुला राशि
आपका दिन आज सामान्य गुजरेगा। कामकाज में कुछ उतार चढ़ाव संभव है, जिसका समाधान भाई बहन मिलकर निकाल लेंगे। जल्दबाजी आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। घर में किसी का विवाह तय हो सकता है। कारोबारी सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने का योग है। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मां बाप के आशीर्वाद से रुका हुआ काम बनेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मंगलमय बीतेगा। मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। कोई पारिवारिक समस्या तनाव पैदा कर सकती है। किसी दूसरे का वाहन चलाने से परहेज़ करें। मौज मस्ती के चक्कर में अपने काम को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक सीखने की जरूरत है।
धनु राशि
आज आपको बिजनेस में धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। राजनीतिक लोगों की किसी ऊंचे पद के व्यक्ति से भेंट होगी जिससे व्यक्तिगत छवि और निखरेगी। कार्य क्षेत्र में राजनीति से दूर रहें नहीं तो आपका विरोध करने वाले बढ़ सकते हैं।
मकर राशि
आज आपको अपने व्यवहार व बोलचाल में संयम रखना होगा। बड़े बुजुर्गो का मार्गदर्शन मिलेगा। सिंगल लोगों की साथी की तलाश पूरी होगी और रिश्ते भी प्रगाढ़ होंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहने की ज़रूरत है। अपनी सेहत को लेकर आप पूरी तरह सचेत रहेंगे।
कुंभ राशि
आज आपका दिन काफी खुशगवार रहेगा। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। सुख संसाधनों में बढ़ोत्तरी होगी। खर्च को लेकर थोड़ी समझदारी ज़रूरी है। मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। पुराना लेन देन संबंधी मामला खत्म होगा। वाहन में आई खराबी के कारण आपका पैसा खर्च होगा। किसी अन्य के मामले में बोलने से बचें।
मीन राशि
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए व्यापारिक मामलों में लाभदायक रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। अपने व्यापारिक फैसलों में सोच समझ का इस्तेमाल करें। नए वाहन की खरीद या लोन लेने जैसे मामलों में सतर्कता बरतें।
यह भी पढ़ें...Aja Ekadashi 2025: कब है अजा एकादशी, जानिए शुभ तिथि, योग, महत्व और उपाय