rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : 18 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल रही है, तो वहीं कुछ राशियों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal - आज का शनिवार तीन राशियों के लिए विशेष फलदायक साबित हो सकता है। इन जातकों को व्यापार में नई संभावनाएं नजर आएंगी, कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति आ सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। बाकी राशियों का हाल कैसा रहेगा, जानने के लिए आज का दैनिक राशिफल पढ़ें। 

मेष राशि 

पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा, संबंधों में मजबूती आएगी। 

वृषभ राशि 

आज के दिन आप ज्यादा बोलने से बचें। पितृ पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल मुलाकात होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी कार्य सफलता को प्राप्त होंगे। आप अपने अनुभव के बल पर रोजगार के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि 

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। आपके व्यापारिक खर्चों में वृद्धि की आशंका है। परिवार में तनाव से बचें तथा सदस्यों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

कर्क राशि 

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, विपरीत परिस्तिथियों में निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। 

सिंह राशि 

आज के दिन आपको उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वहीं कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो।

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कार्य साधक गतिविधियां होंगी। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में धाक बढ़ेगी। संतान कोई शुभ समाचार लाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।

तुला राशि 

आज के दिन आपका इनकम बढ़ेगा। कोई नई नौकरी मिल सकती है आपको। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा आपको। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें और अजनबियों पर भरोसा न करें। बिजनेस में बदलाव फिलहाल टालें। माता-पिता की सेवा करें और घर के रिनोवेशन की शुरुआत संभव है।

धनु राशि 

पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती है। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय कठिन होगा। 

मकर राशि

आज के दिन आपके लिए वाहन खरीदने के लिए अच्छा साबित होगा। कोई भी कार्य करने से पहले योजना बना जिससे आपके कार्य का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी दूर के रिश्तेदार से हो सकती है। खानपान में परहेज करना ही आपके लिए उचित है अन्यथा अपच का शिकार हो सकते है।

कुंभ राशि 

आज का दिन प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाने वाला रहेगा। आत्मविश्वास और साहस में इजाफा होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता और उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पढ़ाई में मन लगाकर अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए धन का शुभ संकेत लेकर आया है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है।आपको किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें...Nagaur Ganesh Bawdi : कुंवारे रह गए हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं, नागौर की इस बावड़ी में छुपा है विवाह का अचूक उपाय

 

5379487